LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

आँगनबाड़ी नवीन भवन एवं सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण, सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा – गांवों का विकास ही विकसित भारत की नींव !

रायगढ़। ग्राम छेरचुवां (नागदरहा) में आँगनबाड़ी नवीन भवन एवं सांस्कृतिक मंच का भव्य लोकार्पण रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।


सांसद राठिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। नवीन भवन के निर्माण से बच्चों, गर्भवती माताओं और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं सांस्कृतिक मंच ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी कला एवं संस्कृति प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विकसित भारत के संकल्प और साय सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है।


कार्यक्रम के अंत में सांसद ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकास कार्यों की गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी। ग्रामीणों ने नवीन भवन एवं सांस्कृतिक मंच की सौगात मिलने पर सांसद एवं शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button