LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के 85 हजार 295 किसानों के खातों में पहुंचे 17.11 करोड़ रुपये*

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में आज 24वीं किस्त की राशि जारी की गई। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि सीधे हस्तांतरित की। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के 85 हजार 295 किसानों के खातों में कुल 17 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।


शासन के निर्देशानुसार इस अवसर को जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, विकासखंड कार्यालय, पंचायत मुख्यालय, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं कृषि मंडियों सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन एवं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है, जिससे किसानों को कृषि एवं घरेलू आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग मिलता है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button