LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य
छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठित “महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 का सम्मान बाबूलाल अग्रवाल को मिलने पर ओपी ने दी बधाई*

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन ने रायगढ़ जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी बाबूलाल अग्रवाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “महाराजा अग्रसेन सम्मान” के लिए चयनित किया है। वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इस सम्मान को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। बाबूलाल अग्रवाल को यह सम्मान समाज सेवा, सामाजिक समरसता और अग्र समाज के उत्थान में उनके दशकों के उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।



