LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्मृति ईरानी का दो टूक संदेश: कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, संगठन की स्थायी पूंजी हैं कार्यकर्ता !

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर दिया जोर
रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन पार्टी संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिनभर चली बैठकों में विधायकों, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, प्रदेश मंत्रिमंडल और भाजपा कोर ग्रुप के साथ संगठनात्मक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि भाजपा की मजबूती उसके कर्मयोगी कार्यकर्ताओं से है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अनुशासन और सादगी को सार्वजनिक जीवन का आधार बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पद और जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं, लेकिन कार्यकर्ता संगठन की स्थायी पूंजी होते हैं। जब भाजपा का कोई कार्यकर्ता सार्वजनिक जीवन में लोगों के बीच जाता है, तो लोग केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा को भी देखते हैं।
स्मृति ईरानी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आचरण संगठन की छवि से सीधे जुड़ा होता है। उन्होंने मौजूदा दौर में तकनीक और सोशल मीडिया के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए जनता से संवाद जरूरी है, लेकिन यह जमीनी संपर्क की जगह नहीं ले सकता।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। भाजपा की संगठनात्मक मजबूती में जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका को उन्होंने निर्णायक बताया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button