सांसद राठिया ने किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को बताया स्वस्थ और सशक्त भारत का आधार*

*नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ, सैकड़ों नागरिकों ने नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प*
रायगढ़, 21 जून 2026। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायगढ़ के बोईरदादर स्थित स्टेडियम ग्राउंड में रविवार सुबह भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। पूरे आयोजन के दौरान स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रतिध्वनित होता रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने उपस्थित जनसमुदाय के साथ योगाभ्यास किया और कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग आज एक वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, सभापति डिग्रीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिव शंकर पांडेय, जिला आयुर्वेद अधिकारी सी एस गौराहा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम योगाचार्य सुश्री चुलेश्वरी साहू द्वारा क्रमशः ग्रीवा चालन, हस्तचालन, कटिचालन, ताड़ासन, वृक्षासन के अलावा बैठकर किए जाने वाला आसन वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन के साथ-साथ लेटकर किए जाने वाले विभिन्न योग मुद्राओं का भी अभ्यास कराया गया। इसके अंतर्गत अर्धहलासन, उत्तानपाद आसन, भुजंगासन, शलभासन, शशांकासन आदि का अभ्यास किया गया। इसके पश्चात श्वास आधारित प्राणायाम के तहत अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से बचाव के लिए योग एक प्रभावी एवं प्राकृतिक उपाय है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और व्यक्तित्व संतुलित बनता है, वहीं आत्मविश्वास, एकाग्रता और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।

*योग दिवस पर नशामुक्ति का संदेश, लोगों को दिलाई गई शपथ*
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित जनसमुदाय ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। स्टेडियम परिसर में आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
*योग प्रशिक्षक ने विभिन्न आसनों से कराया योगाभ्यास*
आयोजित योग सत्र में प्रमुख योग शिक्षिका चुलेश्वरी साव एवं सहायक योग प्रशिक्षिका ज्योति प्रधान ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन तथा अन्य योगासनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, तनाव कम होता है तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को नियमित रूप से योग करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिव शंकर पांडेय, जिला आयुर्वेद अधिकारी सी एस गौराहा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम योगाचार्य सुश्री चुलेश्वरी साहू द्वारा क्रमशः ग्रीवा चालन, हस्तचालन, कटिचालन, ताड़ासन, वृक्षासन के अलावा बैठकर किए जाने वाला आसन वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन के साथ-साथ लेटकर किए जाने वाले विभिन्न योग मुद्राओं का भी अभ्यास कराया गया। इसके अंतर्गत अर्धहलासन, उत्तानपाद आसन, भुजंगासन, शलभासन, शशांकासन आदि का अभ्यास किया गया। इसके पश्चात श्वास आधारित प्राणायाम के तहत अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से बचाव के लिए योग एक प्रभावी एवं प्राकृतिक उपाय है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और व्यक्तित्व संतुलित बनता है, वहीं आत्मविश्वास, एकाग्रता और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।
*योग दिवस पर नशामुक्ति का संदेश, लोगों को दिलाई गई शपथ*
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित जनसमुदाय ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। स्टेडियम परिसर में आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
*योग प्रशिक्षक ने विभिन्न आसनों से कराया योगाभ्यास*
आयोजित योग सत्र में प्रमुख योग शिक्षिका चुलेश्वरी साव एवं सहायक योग प्रशिक्षिका ज्योति प्रधान ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन तथा अन्य योगासनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, तनाव कम होता है तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को नियमित रूप से योग करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।