LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को FIH नेशन्स कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने जिस जुनून अनुशासन और उत्कृष्ट तकनीकी का प्रदर्शन किया वह प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। वित्त मंत्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह उपलब्धि देश के खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय है। खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम को भी इस सफलता के लिए बधाई दी । ओपी चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत समर्पण और टीम भावना ने भारत को यह गौरव दिलाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम कि यह जीत देश के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा श्रोत बनेगी और उन्हें खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी ।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button