LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य
खरसिया विधानसभा क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री मोदी के सेवाकाल का स्मरण उमेश पटेल ने किया , तारापुर मंडल मे जलाए दीप !

रायगढ़/खरसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं 25 वर्षों के सेवाकाल के स्मरण में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में 17 सितंबर की शाम 7 बजे तारापुर मंडल के ग्राम सरवानी में सरपंच उमेश पटेल ने ग्रामीणों के साथ मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में दीप जलाकर उनके जनसेवा के योगदान को स्मरण किया गया। ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।
तारापुर मंडल के इस आयोजन को प्रधानमंत्री के सेवाकाल के प्रति सम्मान और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में देखा गया।



