LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्वशिक्षा
Trending

रचना : मेरी बेटी जब कुछ जानने समझने — चंद्रकला नायक

मेरी बेटी
रायगढ़:- मेरी बेटी जब कुछ जानने-समझने लायक हुई, तो मैंने उससे बस इतना ही कहा कि बेटी, मैं तुम्हें अपना दूसरा जन्म मानती हूं। तुम्हें पाकर मन में एक उम्मीद जगी है कि अब मेरे अधूरे सपने पूरे होंगे।
फिर मेरी बेटी बिना कोई सवाल किए उस रास्ते पर चल पड़ी, जिस पथ पर मैं कभी अपने कदमों के निशान देखना चाहती थी।
मेरी हर सांस मेरी बेटी के इस फैसले की कर्जदार बन गई। उसकी सफलता के लिए हर क्षण सतत प्रार्थनारत रहना मेरी जिंदगी का मुख्य उद्देश्य बन गया।
चंद्रकला नायक (कोड़पल्ला) उड़ीसा

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button