LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

कांग्रेस नेताओं द्वारा नक्सली हिडमा को ‘रोल मॉडल’ और ‘प्रेरणादायक’ बताने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, कहा – यही है दिमागी नक्सल”*

रायगढ़:- प्रदेश की सियासत में एक बार फिर नक्सलवाद को लेकर बयानबाजी गरमा गई है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कड़ा सवाल उठाया है। वायरल वीडियो में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव नक्सली कमांडर हिडमाnको रोल मॉडल बता रहे हैं। वहीं वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हिडमा को “प्रेरणादायक बताते नजर रहे हैं। इस पर ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा
अगर ये दिमागी नक्सल नहीं तो और क्या है?* वित्त मंत्री ने कहा एक तरफ हमारे जवान रोजाना नक्सलियों से लोहा ले कर शहीद होते रहे वही दूसरी तरफ कांग्रेस के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री उसी नक्सली को रोल मॉडल और प्रेरणादायक बता रहे हैं।
जो लोग बंदूक की गोली से देश को तोड़ नहीं पाए, क्या अब ये लोग बयानबाजी से देश की सोच को तोड़ना चाहते हैं?” ओपी चौधरी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नक्सलवाद को महिमामंडित कर रही है और शहीद जवानों के बलिदान का अपमान कर रही है। ओपी चौधरी ने कहा छत्तीसगढ़ के आदिवासी, जवान और आम जनता ये सब देख रही है। देशद्रोह और देशभक्ति के बीच की लकीर अब बहुत साफ हो गई है

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button