LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुसौर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं से बदल रही नगर की तस्वीर!


पुसौर। नगर पंचायत पुसौर में विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों के माध्यम से नगर की तस्वीर बदलने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

प्रमुख कार्यों में बोरेडीपा चौक से कॉलेज तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण (₹5 करोड़ 73 लाख 62 हजार), पुष्प वाटिका उद्यान निर्माण (₹2 करोड़ 92 लाख 40 हजार), चंदन तालाब सौंदर्यीकरण (₹2 करोड़ 10 लाख 40 हजार), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (₹1 करोड़ 70 लाख), उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण (₹1 करोड़ 50 लाख), लाइब्रेरी निर्माण (₹99 लाख 12 हजार) तथा रानीसागर तालाब सौंदर्यीकरण (₹86 लाख 40 हजार) शामिल हैं।
इसी प्रकार परा चिकित्सालय से गांधी चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य (₹51 लाख 85 हजार), बाजार चौक के पास उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण (₹40 लाख), सामुदायिक भवन निर्माण (₹30 लाख), नाली एवं मंच निर्माण (₹30 लाख), आरसीसी नाली निर्माण (₹26 लाख 79 हजार), रिटेन रोड निर्माण (₹20 लाख) तथा सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम निर्माण (₹14 लाख 12 हजार) के कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण (₹10 लाख), पाइपलाइन विस्तार (₹7 लाख 8 हजार), बाउंड्री प्रोटेक्शन निर्माण (₹6 लाख 50 हजार), पीडीएस शाखा कक्ष निर्माण (₹6 लाख 14 हजार), सामुदायिक भवन निर्माण (₹5 लाख 73 हजार), चबूतरा निर्माण (₹4 लाख) तथा स्टॉप डेम निर्माण (₹3 लाख 50 हजार) जैसे विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर सड़क, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे पुसौर नगर के समग्र विकास को नई गति मिल सके।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button