खरसिया शिवसेना अध्यक्ष के निवास पर धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस* *मितानिन बहनों को श्रीफल, कॉपी एवं पेन भेंटकर किया गया सम्मानित*

IMG-20261123-WA0498

Loading

खरसिया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसिया शिवसेना अध्यक्ष सनी (पिंटू) यादव ने अपने निवास पर क्षेत्र की मितानिन बहनों को आमंत्रित कर मितानिन दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर मितानिन बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीफल, कॉपी एवं पेन भेंट किए गए। साथ ही उनके द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति किए जा रहे निरंतर योगदान की सराहना की गई।

इस दौरान शिवसेना अध्यक्ष पिंटू यादव ने कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं तथा गर्भवती महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उनके सेवा, समर्पण और मेहनत को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए।

Editor Hemsagar shrivas