
.. रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुरलीधर पटेल ने कहाकि छत्तीसगढ़ में विपक्ष के नेता चरण दास महंत ने तो राजनीति की सभी सीमाएं लांघ कर प्रधानमंत्री जी का सिर ही लाठी से फोड़ने का फरमान जारी कर दिया। मोदी जी से पहले मुझे लाठी मार क्योंकि मैं मोदी परिवार का हु।मुरली ने कहा की चरण दास अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। मोदी जी के विकास कार्यों का जहा पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। आज भारत विकसित राष्ट्र को ओर अग्रसर है। कांग्रेस पार्टी आज शून्य की स्थिति में आ गई है। इसलिए कांग्रेसी नेता अपना वाणी के शब्दों से सीमा लांघ रहे है। वर्तमान लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटो में भाजपा के जीत का परचम लहराने वाला है। जनता पूरी तरह से कांग्रेस को नकार रही है तो उन्हें बौखलाहट हो रही है। वैसे जब जब कांग्रेसी नेताओ ने मोदी जी का अपमान किया है। उसका जवाब जनता ने दिया है।इस बार भी छत्तीसगढ़ के करोड़ों मोदी परिवार के सदस्यों से आह्वान करता हु । इस लोकसभा चुनाव में ऐसे निर्लज लोगो के मुंह में जवाब देंगे । घटिया मानसिकता के कांग्रेस मुक्त भारत को साकार करने काआह्वान किया है।
ii



