LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

स्वर्गीय राजेश शर्मा के प्रथम पुण्य तिथि में कापू पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली पटेल व सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

रायगढ़:- पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके गृह निवास कापू में उनका पुण्य स्मरण किया गया। पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुरलीधर पटेल ने कहा की स्वर्गीय राजेश शर्मा एक महान विभूति थे। उन्होंने रायगढ़ जिले में भाजपा की नीव मजबूत करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। सदैव भारतीय जनता पार्टी के जन हित सिद्धांतो के प्रति समर्पित रहते थे। मुरली ने कहा की जिला भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की राजेश शर्मा समाज के प्रति सदैव समर्पित रहते थे। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओ के दिलो में राज किया। उनके द्वारा भाजपा के प्रति किए गए कार्यों को हमेशा याद किए जायेंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button