LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

वार्ड नं 26 से किरण दुबे करेंगी भाजपा से टिकट की दावेदारी

रायगढ़। आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 26 जो सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस वार्ड से किरण दुबे का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वे विगत एक दशक से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बन कर लोगों की निस्वार्थ सेवा करते आ रही हैं। वे सामाजिक सरोकारों से गहरा नाता रखती हैं। उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा के कारण वार्ड की सभी घरों में खासकर महिला वर्ग में लोकप्रिय बनी हुई है।
स्वाभाविक रूप से यदि किरण दुबे को भाजपा के चुनाव चिन्ह से दावेदारी का अवसर मिलता है तो भाजपा की जीत पक्की हैं, वे केवल भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगी। अब यह देखना होगा कि भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति उनकी योग्यता और पार्टी निष्ठा को कितना सम्मान देती है। यह निर्णय आगामी दिनों में स्पष्ट होगा। पूर्व में हुए चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता की पत्नी को इसी वार्ड में भारी मतों से कांग्रेस ने हराया था, हालांकि यह वार्ड भाजपा का गड़ माना जाता रहा है परंतु पिछले चुनाव ने भाजपा के इस गढ़ को कांग्रेस ने हिला दिया था। वर्तमान में भी यहां का समीकरण इसी तरह का बना हुआ है। अगर पुराने चेहराें काे अवसर दिया गया तो भाजपा की हार पक्की है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button