कोरोना काल में रामकुमार के सेवा को चंद्रपुर विधानसभा के मतदाताओं ने किया याद …कहा हम इन्हें ही चुनेंगे नेता


डभरा :- चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दंगल में राष्ट्रीय पार्टी सहित निर्दलीय भी अपना भाग्य अजमा रहे है। लेकिन हम बात करेंगे फतह हासिल करने का तो केवल कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रामकुमार यादव को ही क्षेत्र के मतदाता अपना आशीर्वाद दे रहे है।
चंद्रपुर क्षेत्र के आम जनता रामकुमार को अपना परिवार का दुलरूवा बेटा मानते है। जो एक सच्चे सपूत के रूप में विधायक के कार्य काल को निभाया है। जब देश में कोरोकाल की स्थिति थी उस समय आम जनता को जीवन यापन , परिवार की पालन पोषण करने के लिए बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। तो उस वक्त चंद्रपुर क्षेत्र के लोगो के लिए एक मसीहा बनकर विधायक प्रत्याशी रामकुमार यादव ने अपना स्वयं के जीवन को जान जोखिम में डालकर आम जनता के लिए दो वक्त की भोजन, साग सब्जी कपड़ा का सुचारू रूप से लोगो के घर घर तक स्वयं जाकर वितरण करते। जहा लोग रामकुमार के लिये भाव विभोर हो जाते और प्रेम भाव से उन्हे आशीर्वाद देते। उस दिन को लोग याद किए जब रामकुमार प्रवासी मजदूरो को मिलने कोरोना सेंटर जाते और उनके कुशलक्षेम जानकर उन्हें सहयोग करते। मतदाताओं ने कहा की जगह जगह आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था , नवीन स्कूल भवन, क्षेत्र में जहा वर्षो से सड़क की जर्जर स्थिति थी उसे निर्माण करवाना, किसानों के लिए धान उपार्जन केन्द्र, क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना और सबसे बड़ी बात यह है की क्षेत्र के आमजनता जो उनके विधायक निवास कोई भी मुलाकात के लिए पहुंचते है तो उन्हें परिवार की तरह भोजन करवाना क्षेत्र में ही क्या पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसलिए चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी दूसरा चरण के मतदान में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रामकुमार को अपना नेता बनाने की चर्चा मतदाताओं से सुनने के लिए मिल रहा है।



