LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

पुसौर में गायत्री के मंदिर के पास मां बेटी की बीती रात हुई जघन्य हत्या…पुलिस मौके पर पहुंची

रायगढ़ जिले के पुसौर में बीती रात डबल मर्डर का मामला सामने आ रहा है। प्रथम दृष्टया में पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से दोनों की हत्या की गई है। जानकारी मुताबिक उर्मिला सिदार पति सरू सिंदार उम्र 45 वर्ष नगर पंचायत पुसौर के वार्ड क्रमांक 7के निवासी है जो वार्ड क्रमांक 8 में अपना पी एम आवास बना रही है।इस बीच रात को अपने बेटी पुष्पा सिदार उम्र 25 वर्ष के साथ सोने आते थे कि वहीं बीती रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इनका मर्डर कर लाश को चटाई में लपेट कर पत्थरों से ढक दिया था।इसका जानकारी आसपास पड़ोस वालो को होने पर इसकी सूचना थाने में की गई। मौके पर टी आई राम किंगकर यादव व उनकी टीम पहुंची वही रायगढ़ पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे हुए है साथ में डॉक स्क्वाड के जरिये मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button