LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत पुसौर में किया गया वृक्षारोपण

रायगढ़ :- जनपद पंचायत पुसौर के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

विदित हो कि प्रति वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर में जनपद पंचायत पुसौर के जनप्रतिनिधि सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है। वहीं दिनांक 5/ 06/ 2026 दिन गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पुसौर के अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी व सभी जनपद सदस्यों के उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम लगाया गया है। इससे प्रकृति की हरियाली के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध हवा बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अपने माता पिता के नाम लगाना चाहिए। पर्यावरण की हरियाली बढ़ाने में सहायक होगा भावनात्मक रूप से लोगों को प्रकृति के करीब लाया जा सकेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी और मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी आशीष भारती ने भी एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया।
इस दौरान उपाध्यक्ष खीर मति चौहान,जनपद सदस्य गण हेमालिनी गुप्ता , सिमरन सत्ते सिंह, ममता राजकुमार छत्तर , मुक्तेश्वर पंडा, भाग्यश्री चौहान, कृष्णा प्रधान, शशि मनोज प्रभा, समस्त जनपद सदस्य गण व ग्रामीण यांत्रिकी विभाग प्रभारी एस डी ओ बिंदु डनसेना, आवास इंजिनियर बद्री नारायण पटेल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति रही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button