LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

मेल-मुलाकात यात्रा के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल 🌿

बलौदा बाजार-भाटापारा, 24 जून 2025

मेल-मुलाकात यात्रा के सुअवसर पर प्रदेश सर्व सेन समाज अध्यक्ष श्री पुनीत राम सेन को पर्यावरण जागरूकता प्रमुख श्री नरेन्द्र कुमार सेन (ससहा) द्वारा पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया, जिसमें समाज के अनेक सामाजिक बंधुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

श्री नरेन्द्र सेन वर्षों से पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में जिले के अनेक गांवों में अब तक हजारों वृक्षों का रोपण किया जा चुका है। इसके साथ ही वे विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्री सेन से निवेदन किया कि वे हर जिले, विकासखंड अथवा इकाई की बैठक में एक पौधा अवश्य लगाएं और समाज के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संकल्प जन-जन तक पहुँचाएं।

प्रदेश अध्यक्ष महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण सरंक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button