रायगढ़ नजुल विभाग पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

रायगढ़
रायगढ़ जिले के नजुल विभाग में कार्यप्रणाली को लेकर आम नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि विभागीय स्तर पर पारदर्शिता की कमी है तथा नजुल भूमि से संबंधित कार्यों में अनियमितताएं देखी जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में नजुल भूमि के आवंटन, नामांतरण और कब्जा संबंधित प्रक्रियाएं लंबित हैं या विवादास्पद हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मामूली कार्यों के लिए भी उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नजुल विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु एक सार्वजनिक पोर्टल या सूचना प्रणाली लागू करने की मांग भी उठाई गई है।



