LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के प्रयासों से विद्युत सुविधा में बड़ा सुधार

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष एवं विधायक रामकुमार यादव के अथक प्रयासों से ग्राम जमगहन के 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। पहले जहां 3.15 MVA क्षमता का ट्रांसफार्मर कार्यरत था, अब उसकी जगह अधिक क्षमता वाला 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
यह ट्रांसफार्मर मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों को बार-बार बिजली कटने और गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की समस्या से निजात मिलेगी।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक रामकुमार यादव का आभार प्रकट किया है और कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु होगी।



