LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

70 वर्षों का इंतज़ार हुआ खत्म, मोहंदी गाँव को मिली पक्की सड़क — वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की पहल लाई नई रोशनी

सरिया (सारंगढ़-बिलाईगढ़): सरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला सीमावर्ती गाँव मोहंदी, जो चारों ओर से उड़ीसा सीमा से घिरा है, वर्षों से बुनियादी सुविधा—सड़क—के लिए तरस रहा था। आज़ादी के 70 वर्षों बाद भी यहाँ के लोगों को पक्की सड़क का सपना अधूरा ही लग रहा था। लेकिन अब छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी की विशेष पहल और संकल्प से यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पीड़ा को समझते हुए मोहंदी गाँव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए गुणवत्तापूर्ण पक्की सड़क निर्माण की स्वीकृति दी। आज उस कार्य का निर्माण तेज़ी और गुणवत्ता के साथ जारी है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

ग्रामवासियों की प्रतिक्रिया
गाँव के बुजुर्ग रामचरण साहू कहते हैं, “हमने यह सोच लिया था कि अब हमारे गाँव तक सड़क नहीं आएगी। लेकिन ओ. पी. चौधरी जी के प्रयास से आज यह सपना सच हो रहा है। हम उनके आभारी हैं।”

सड़क से खुलेगा विकास का द्वार
इस सड़क के बन जाने से मोहंदी गाँव अब शेष क्षेत्र से सीधा जुड़ जाएगा। स्कूल, अस्पताल, बाजार और खेती-किसानी की सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुँच आसान होगी। यह पहल न सिर्फ एक सड़क का निर्माण है, बल्कि यह गाँव के सामाजिक और आर्थिक विकास का नया अध्याय भी है।

वित्त मंत्री की विकास दृष्टि का प्रमाण
वित्त मंत्री श्री चौधरी की यह पहल दर्शाती है कि सरकार की प्राथमिकता में अब वास्तव में अंतिम छोर पर खड़े ग्रामीण भी शामिल हैं। यह एक मिसाल है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो विकास उन इलाकों तक भी पहुँच सकता है, जहाँ दशकों से अंधेरे और उपेक्षा का माहौल था।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button