

खरसिया – तारापुर मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सनत नायक, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं, अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुके हैं। वे पार्टी के एक सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सदैव तत्पर रहते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या हो या केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन – सनत नायक हमेशा मौके पर पहुंचकर कार्य में सहभागिता निभाते हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने के प्रयासों के लिए वे लगातार सक्रिय हैं।
उनके कार्यों में मंडल अध्यक्ष श्री गौरीशंकर पटेल एवं भाजपा नेता श्री लोचन पटेल का भी भरपूर सहयोग देखने को मिलता है। ये सभी नेता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य में मिलकर कार्य कर रहे हैं।
सनत नायक का यह प्रयास न केवल भाजपा संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत कर रहा है, बल्कि जनता का भरोसा भी पार्टी के प्रति बढ़ा रहा है।*



