LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
खरसिया के सक्रिय भाजपा नेता तरुण ठाकुर और मोनू केसरी ने वित्त मंत्री ओ पी का जताया आभार

खरसिया।
खरसिया विधानसभा में लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भाजपा नेता तरुण ठाकुर और मोनू केसरी ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा नेता तरुण ठाकुर और मोनू केसरी ने कहा कि खरसिया की जनता वर्षों से रेलवे फाटक पर जाम और आवागमन की समस्या से जूझ रही थी। इस विकराल समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण हेतु लगभग 6494.87 लाख की राशि स्वीकृत की है, जो क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिना किसी भेदभाव के खरसिया की जनता की समस्या को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। उनका मानना है कि ओवरब्रिज का निर्माण होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा।



