

मुंगेली, 31 अगस्त 2025।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल के निर्देशन एवं प्रेरणा से थाना जरहगांव क्षेत्र के ग्राम सेमरसल में “पहल” अभियान अंतर्गत एक दिवसीय ग्रामीण खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों एवं युवाओं को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जोड़कर उन्हें अपराध, नशा एवं सामाजिक कुरीतियों से दूर रखना है।
पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर बच्चों और युवाओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि “अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगन ही जीवन में सफलता की कुंजी है। युवा शक्ति सही दिशा में प्रयत्न करेगी तो समाज स्वतः सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।”


कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ :
साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं महिला सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान।
ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।
विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में टीआई जरहगांव श्री नंदलाल पैकरा, उनकी टीम तथा समाजसेवी श्रीमती जया गुप्ता का विशेष सहयोग रहाl
मुंगेली पुलिस समाज में सकारात्मक परिवर्तन और युवाओं को अपराध मुक्त भविष्य की ओर अग्रसर करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।



