LIVE TVअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने वेदांता पावर प्लांट प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं


सक्ति, 12 सितम्बर – बीते कल चंद्रपुर विधायक माननीय रामकुमार यादव वेदांता पावर प्लांट सिंघीतराई से प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर सक्ति से मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने प्लांट से जुड़ी परेशानियों और उसके समाधान की मांग रखी।
विधायक यादव के साथ बैठक में जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे ने भी ग्रामीणों की ओर से अपनी बात रखी। इस अवसर पर सुनील चन्द्रा, दिलेश्वर दर्शन, मन्नु जायसवाल, प्रताप चन्द्रा, राजू बरेठ, लकेश्वर महंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में पूर्णिमा खूंटे ने जिला पंचायत सक्ति में सरपंच बहनों के साथ बैठक की और महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की। बाद में वे ग्राम किरारी पहुंचीं, जहां उन्होंने जांगड़े परिवार के दसकर्म में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।



