LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा कार्यकर्ताओ के परिवार जनों की मृत्यु पर पर ओपी ने जताया शोक*


रायगढ़ :- पार्टी कार्यकर्ताओ के परिजनों की मृत्यु पर शोक जताने रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी उनके निवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। रायगढ़ विधायक ओपी ने कहा दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार जनों के साथ है। पुसौर मंडल एवम
कोडातराई मंडल में निवास रत कार्यकताओं के निवास पहुंच कर परिवार जनों से मुलाकात कर शोक जताया। नवापारा निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महामंत्री शिव गुप्ता के पिता स्वर्गीय मित्र भानु गुप्ता,भाजपा मंडल पुसौर छपोरा निवासी महिला मोर्चा अध्यक्ष खीर कुमारी डनसेना पति गोविंद राम डनसेना के ससुर स्वर्गीय माखनलाल डनसेना, रंगालपाली भाजपा कार्यकर्ता दिनेश शर्मा व उमेश शर्मा के माता स्वर्गीय गिन्नी देवी शर्मा के निवास पहुंच कर ओपी ने श्रद्धांजलि देते हुए निधन पर शोक जताया। मृत आत्माओं को ईश्वर के चरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना करते हुए परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की है। इस दौरान पुसौर मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरांग साव, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य घनश्याम पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मनोरंजन साहू, कोषाध्यक्ष दिलेश्वर जायसवाल, वरिष्ठ नेता श्रवण प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु साहू, विकास अग्रवाल, जगन्नाथ डनसेना, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत गुप्ता, विवेक गुप्ता, युवा नेता शशांक पांडे, बूथ अध्यक्ष सरोज प्रधान, गुलाब पटेल, सूरज पटेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जयलाल पटेल, बाघाडोला ग्राम पंचायत सरपंच लेकरु डेहरी, सुरेश डनसेना,सहित भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button