LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

तारापुर मंडल में महापौर जीवर्धन चौहान के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत!

रायगढ़। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत आज तारापुर मंडल में हुई।
स्वच्छता अभियान के तहत कोसमनारा बाबा धाम परिसर में महापौर जीवर्धन चौहान और निगम सभापति डिग्री लाल साहू के नेतृत्व में साफ–सफाई व वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। आज भारत दुनिया में नई पहचान बना रहा है और विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर समय राष्ट्र सेवा में तत्पर रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पकवाडा के रूप मे 2 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे!


कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल, जिला संगठन कोषाध्यक्ष सनत नायक, भाजपा नेता दिनेश उरांव, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी, तारापुर मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल, टेकलाल साहू, वरिष्ठ नेता लोचन पटेल सहित मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button