वेदांता थर्मल पावर प्लांट सिंघीतराई में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, किसानों की लड़ाई में विधायक रामकुमार यादव ने भरी हुंकार


रायगढ़। जिला सक्ति के ग्राम सिंघीतराई स्थापित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में किसानों की मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। बावजूद इसके अब तक न तो जिला प्रशासन का कोई सक्षम अधिकारी और न ही उद्योग प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुँचा है। इससे किसानों और प्रभावित ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
धरना स्थल पर मौजूद विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि –
“जब-जब उद्योगपतियों की मनमानी बढ़ेगी, तब-तब मैं किसानों की लड़ाई में हमेशा खड़ा रहूँगा। मैंने संकल्प लिया है कि किसानों के अधिकार की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करता रहूँगा।”
धरना पर बैठे किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
आंदोलन की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज़ होने की संभावना है।



