LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

सूपा मंडल भाजयुमो ने विधायक उमेश पटेल पर लगाया राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की माँग!

रायगढ़/पुसौर
सूपा मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरसिया विधायक उमेश पटेल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनांक 16 सितंबर 2025 को आयोजित वोट अधिकार यात्रा के दौरान विधायक उमेश पटेल ने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र पर जूता पहनकर बैठकर उसका अपमान किया।
भाजपा युवा मोर्चा ने इस कृत्य को भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 2005 के तहत राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान मानते हुए इसे देशद्रोह की श्रेणी का अपराध बताया। कार्यकर्ताओं ने पुसौर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की माँग की।

इस दौरान भाजयुमो महामंत्री वेदप्रकाश साव, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जीवन पटेल, राजकुमार छत्तर, महामंत्री गौतम गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य विद्यानंद प्रधान, रनभाठा सरपंच जगन्नाथ प्रधान, उपाध्यक्ष यशवंत प्रधान, चरण भारती, यादव साव, डोल नारायण गुप्ता, उत्तम साहू, मनीराम सिदार, मीडिया प्रभारी रोशन होता, खीर समंदर साव एवं हितेश साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button