LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पामगढ़ पटेल चौक में ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल का जताया आभार!

खरसिया के ग्राम पामगढ़ पटेल चौक में ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल का जताया आभार!

खरसिया :-जोबी मंडल के ग्राम पंचायत पामगढ़ पटेल चौक में खराब ट्रांसफार्मर बदलने की समस्या का त्वरित समाधान होने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा अरविंद गबेल का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 19 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे जोबी मंडल महामंत्री दिनेश पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सूचना दी कि पटेल चौक का ट्रांसफार्मर दो फेज जल जाने के कारण धुआँ छोड़ रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शिखा गबेल ने तुरंत बिजली विभाग को निर्देशित किया और नया ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था कराई।
शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगने से पूरे मोहल्ले में रोशनी लौट आई हैं l इस त्वरित कार्रवाई से खुश होकर मोहल्लेवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गबेल का धन्यवाद और आभार जताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल अपने संवैधानिक पद के कर्तव्यों को पूर्णतः खरसिया क्षेत्र के आम जनताओं के हित मे निर्वाहन करते दिख रहे हैं l चाहे मूलभूत सामाजिक समस्याओ को निदान करने की बात हो, गाँव गांव मे बिजली ट्रांसफार्मर समस्या आने पर त्वरित निराकरण क़र लोगो के परेशानी को दूर करते नजर आते हैं l

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button