LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

तारापुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरसिया विधायक पर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने का लगया आरोप, थाना कोतरारोड़ मे एफ आई आर के लिए सौंपे ज्ञापन!

रायगढ़ (छ.ग.) – भारतीय जनता पार्टी तारापुर मंडल के
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिनांक 20सितंबर 2025 को थाना कोतरारोड़ प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर खरसिया विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 16/09/2025 को आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम ” वोट अधिकार यात्रा” में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र के ऊपर जूता रखकर उसका अपमान किया हैं l इस घटना से न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि पूरे देश की भावनाएं आहत हुई हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोक चक्र स्वतंत्रता और अखंड भारत का प्रतीक है, जिसका इस प्रकार से अपमान किया जाना अक्षम्य अपराध है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह कार्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ हैं l जिससे यह जानबूझकर किया गया कृत्य प्रतीत होता है।
ज्ञापन पर,पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, भाजपा नेता प्रवक्ता अशोक अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, जयप्रकाश पटेल, लोचन पटेल सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मांग की है कि विधायक उमेश पटेल के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पटेल जो नेता ही नहीं आम जनता के एक ऐसे हितैषी हैं!जिन्होंने खरसिया विधानसभा क्षेत्र मे उनके राजनीती जीवन मे केवल आम जनता के हित और देश राष्ट्रहित हिंदुत्व विचार धारा को हमेशा जनता के आवाज के रूप मे शासन प्रशासन के बीच दमदारी से मुद्दा को रखते है! खरसिया मे विधायक के विपक्ष के भूमिका मे दमदार भाजपा नेता के रूप मे नजर आते हैं!

नरेश पटेल ने दमदार पूर्वक विधायक उमेश पर आरोप लगाया की वोट अधिकार यात्रा रायगढ़ मे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के उपस्थित मे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह जो देश का प्रतीक हैंl उसे अपमान किया हैं l अशोक चक्र राष्ट्र के प्रतीक चिन्ह के ऊपर जूता रखकर जो अपमान किया हैं l ऐसा करतूत करने वाला देश द्रोही ही हो सकता हैं!

👉 भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button