

रायगढ़/पुसौर। जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत छिछोर उमरिया स्थित अंचलिक महिमा आश्रम में शेड निर्माण के लिए शासन प्रशासन से लगभग 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू हुए बिना ही करीब 8 लाख रुपये का आहरण कर बात आ रही हैँl यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पर हैँ क्या मामला समझें ग्रामवासियो के अनुसार उक्त शेड निर्माण के लिए तो बीस लाखरूपये महिमा आश्रम शेड निर्माण के लिए ग्राम पंचायत को स्वीकृति मिली हैँ l कार्य प्रारंभ के लिए निर्माण एंजेसी ने 8 लाख आहरण भी कर लिया हैँl
यहां तक की उक्त कार्य को शुरुआत करने के लिए ग्रामवासियो का पंचनामा भी हो गया हैँ! पंचनामा हुआ क्या हैँ महिमा आश्रम के ऊपर शेड को बनाना है l 10 लाख का शेड 10 लाख बाउंड्रीवाल निर्माण होना हैँ l और इसे बनाने काम काम उड़ीसा का इंजीनियर करेगा तो स्वीकृति निर्माण का वैल्यूशन कौन इंजीनियर करेगा या होगा आश्रम के नाम मे लीपा पोती मूल्यांकन!
ग्रामीणों ने मांग की है कि महिमा आश्रम का निर्माण गुणवत्तापूर्ण सामग्री से उच्च स्तर पर किया जाए, क्योंकि यह स्थान क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां भव्य धूनी का निर्माण क्षेत्रवासियों की भागीदारी और बाबा के अथक परिश्रम से संपन्न होना है।
बात यह भी हैँ की 20 लाख तक का स्वीकृति निर्माण कार्य पंचायत का रहता हैँ l बीस लाख से अधिक राशि कार्य आर ई एस करता हैँ l अब पंचायत कार्य एंजेसी को शेड निर्माण स्वीकृति की जो कुछ प्रतिशत जारी किया गया हैँ उसके वापसी के लिए नोटिस भी जारी हो चुकी हैँ l
अब इसमें देखने वाली बात होंगी की इस महिमा आश्रम शेड मे ग्रामवासियो का महिमा चलेगा या शासन प्रशासन की महिमा! एक बात यह होगा की अगर निर्माण स्वीकृति राशि की वापसी बिना पंचायत के गलत कार्य के बिना होता है तो ग्राम पंचायत एंजेसी को शासन प्रशासन के आदेश के प्रति भरोसा उठ जायेगाl



