



रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने पुसौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुरंगा में नवीन पंचायत भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की मंगलकामना की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ सहित प्रदेश के सभी जिलों में समावेशी विकास के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम में सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और मंत्री का आभार व्यक्त किया।



