LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

जनता बदलाव महसूस करे तभी जीत सार्थक : ओपी चौधरी प्रबुद्धजन सम्मेलन में साझा किया राजनीतिक विजन

रायगढ़। भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत होटल अंश इंटरनेशनल में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की विकास गाथा और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता तभी जीत को सार्थक मानेगी, जब वास्तविक बदलाव महसूस करेगी।

ओपी चौधरी ने विकसित भारत 2047 के विजन, नई औद्योगिक नीति, मेक इन छत्तीसगढ़ अभियान, रेलवे व बुनियादी ढांचे के तेजी से हो रहे विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी, कर सुधार, शिक्षा नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

रायगढ़ के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधायक ने बताया कि 40 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर, ऑक्सीजन पार्क, पहाड़ मंदिर कायाकल्प, रिंग रोड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित करोड़ों के कार्य स्वीकृत हुए। वहीं स्वेच्छानुदान से दो वर्षों में 10 हजार लोगों को सहायता राशि दी गई।

सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
सांसद राठिया ने प्रबुद्ध वर्ग से अर्जित ज्ञान युवाओं तक पहुंचाने की अपील की।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि ओपी चौधरी रायगढ़ के लिए विकास का तूफान लेकर आए हैं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने किया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button