अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत लिंजीर में “नमो वाटिका वन” का शुभारंभ किया गया!


रायगढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे क्षेत्र में स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुपामंडल के ग्राम पंचायत लिंजीर में “नमो वाटिका वन” का शुभारंभ किया गया।
इस वाटिका में 5 एकड़ के विशाल भू-भाग पर वृहद पैमाने पर फलदार वृक्षों का रोपण किया गया l, जो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दिवान शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत लिंजीर की सरपंच श्रीमती सुरोति सारथी ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जीवन पटेल जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नारायण नायक जिला मंत्री गायत्री केशरवानी, भाजपा नेता विलिस गुप्ता, जिला संगठन कोषाध्यक्ष सनत नायक, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, महामंत्री कमल धर नायक, गौतम गुप्ता तारापुर मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बना दिया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button