


रायगढ़।
प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुड़ू एवं नगर पंचायत पुसौर आज सुबह पहुंचे। यहाँ उन्होंने आमजन से मुलाकात की और युवाओं के साथ शिक्षा एवं नए अवसरों पर सार्थक संवाद किया।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मंत्री चौधरी ने ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री ललित जी से भी भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विशेष उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के बाद से अब तक ग्राम गुड़ू में सड़क निर्माण नहीं हो पाया था। इस लंबे इंतजार को खत्म करते हुए वित्त मंत्री ने गांव में सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

मंत्री चौधरी ने कहा—
“गुड़ू गांव में सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूर्णतः संकल्पित है।”



