

रायगढ़/खरसिया – नवरात्र महोत्सव के अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनसिया में आयोजित पूजा समारोह में सांसद श्री राधेश्याम राठिया शामिल हुए। उन्होंने विधिविधान से माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों सहित समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सांसद राठिया ने ग्राम बनसिया के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से भेंट की। कार्यक्रम में जिला संगठन कोषाध्यक्ष सनत नायक, मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल, धर्मेंद्र पटेल, नंदकुमार बरेठ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



