LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्वशिक्षा

जनपद पंचायत पुसौर में गड़बड़ झाला का बड़ा खेल ग्राम पंचायत पुटकापुरी में लंबित हाईस्कूल सायकिल स्टैंड कार्य पर उठ रहे हैं सवाल !

*पुसौर। जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पुटकापुरी में तत्कालीन सरपंच एवं सचिव के कार्यकाल का लंबित शेड निर्माण कार्य आज तक अधूरा पड़ा है। वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में जनपद विकास निधि से पुटका पुरी हाईस्कूल में सायकिल स्टैंड निर्माण के लिए 2 लाख रुपए राशि स्वीकृत हुई थी। वहीं जानकारी अनुसार 80 हजार रुपये की राशि कार्य के लिए आहरित कर ली गई हैं! बावजूद इसके शेड निर्माण कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहा हैं।*

*ग्रामवासियों का कहना है कि अब सवाल यह उठता है कि क्या इस कार्य के लिए तत्कालीन सरपंच एवं सचिव से वसूली की जाएगी या फिर आगे निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल यह पूरा मामला जांच पर निर्भर है। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं यह प्रकरण ठंडे बस्ते में न डाल दिया जाए*

*अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि जनपद पंचायत पुसौर के सक्षम अधिकारी इस मामले पर कितना गंभीरता से ध्यान देते हैं और लंबित सायकिल स्टैंड निर्माण कार्य को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है ?

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button