LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

पुसौर के ग्राम पंचायत महलोई के ग्रामीणों से वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की आत्मीय मुलाकात

रायगढ़। वित्त मंत्री एवं विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज पुसौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत महलोई पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्यों, जनसुविधाओं एवं आवश्यकताओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की।
मंत्री चौधरी ने कहा कि “गांवों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्य आगे बढ़ाना ही हमारी राजनीति का ध्येय है। ग्रामीण समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करना हमारी अटूट प्रतिबद्धता है।”

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। उनकी मौजूदगी से महलोई के ग्रामीणों में अपार उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button