LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

जेएसपीएल के जिंदल पैंथर सीमेंट फैक्ट्री के सामने बरमुड़ा निवासियों का धरना प्रदर्शन जारी*


*रायगढ़। ग्राम बरमुड़ा वार्ड क्रमांक* *43, जो रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के* *अंतर्गत आता है तथा जेएसपीएल कंपनी का आश्रित गांव भी माना जाता है, वहां के ग्रामीणों ने आज कंपनी के विरुद्ध वार्ड नंबर 43 के निवासी* विष्णु चरण पटेल के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने जिंदल पैंथर सीमेंट फैक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम बरमुड़ा के खसरा नंबर 113 की लगभग 2.5 एकड़ शासकीय भूमि / नाला, जो दो-तिहाई हिस्सा जिंदल पैंथर सीमेंट प्लांट परिसर के भीतर से गुजरता है, उसे कंपनी द्वारा कब्जाने या हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार यह नाला क्षेत्र के ग्राम कलमी, सराईपाली, कोसमपाली, गोरखा, बाबाधाम सहित करीब 10 गांवों के पानी की निकासी का मुख्य मार्ग है। उनका कहना है कि कंपनी के प्रोजेक्ट एरिया के भीतर इस शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर प्राकृतिक जल प्रवाह को बाधित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जलभराव और पर्यावरणीय संकट की स्थिति बन सकती है।
ग्रामीणों ने भी बताया कि कंपनी द्वारा पूर्व में खसरा नंबर 32, के 2.5 एकड़ के शासकीय मार्ग को भी वर्ष 2008 – 9 में अधिग्रहण कर लिया गया है। जब उक्त अधिग्रहण के वक्त ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग देने के शर्त पर दी गई थी । लेकिन आज पर्यन्त तक ग्राम बरमुडा – सराई पाली के लिए पहुंच मार्ग नहीं दी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर नाले की मौजूदा स्थिति की जांच और भूमि को मुक्त कराने की मांग की है।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रदर्शन जारी है।*

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button