LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

सावित्री जिंदल पुल व ओपी जिंदल मार्ग का नामकरण निरस्त करने पर भाजपा युवा मोर्चा ने महापौर का आभार जताया*

रायगढ़ :- नगर निगम की सामान्य सभा में महापौर जीवर्धन की शहर सरकार ने महत्वपूर्ण एवं साहसिक निर्णय लेते हुए सावित्री जिंदल सेतु एवं ओपी जिंदल मार्ग का नामकरण निरस्त किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए महापौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। युवामोर्चा पदाधिकारियों ने इसे “शहर के सम्मान और जनभावनाओं के अनुरूप लिया गया ऐतिहासिक निर्णय” बताया। अभिनव पहल के लिए शहर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया । भारतीयों जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस दौरान कहा जिंदल समूह द्वारा शहर के विकास में अपेक्षित सहयोग न देने और पुल व मार्ग के रखरखाव में लापरवाही बरतने की वजह से लिया गया। रखरखाव हेतु नगर निगम द्वारा पत्राचार के जरिए पुल एवं मार्ग की मरम्मत करवाने का आग्रह भी किया गया लेकिन जिंदल प्रबंधन ने रखरखाव एवं मरम्मत हेतु कोई रुचि नहीं दिखाई।यही वजह है कि सामान्य सभा की बैठक के दोनों ही स्थानों के नामकरण को निरस्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति एवं जनभावना के अनुरूप पारित किया गया। इस दौरान मितेश शर्मा, आकाश शर्मा, ओंकारा तिवारी, लक्की देवांगन, गणेश साहू, रूपांशु मिश्रा एवं कुंदन दीवान सहित मोर्चा पदाधिकारीयों की मौजूदगी रही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button