
रायगढ़: खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुघवा में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर के कारण ग्रामीणों को बिजली की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन ट्रांसफॉर्मर खराब होने से गांव अंधेरे में डूब जाता था और पेयजल आपूर्ति भी बाधित रहती थी।
ऐसे में ग्राम घुघवा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भरत पटेल ने यह समस्या भाजपा जिला संगठन कोषाध्यक्ष सनत नायक के संज्ञान में लाई। समस्या की गंभीरता समझते हुए सनत नायक ने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की।
उनके त्वरित प्रयासों से विभाग ने बिना विलंब के नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया, जिससे गांव की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हो गई और पेयजल की किल्लत भी समाप्त हो गई।
ग्रामीणों ने युवा नेता एवं जनसेवक सनत नायक के जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि सनत नायक हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हैं और आमजन की सुविधा के लिए तत्पर रहते हैं।



