LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज मिशन के तहत वार्ड पंचों का जनपद पंचायत पुसौर में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न ।

ग्राम स्वराज और आदर्श ग्राम की अवधारणाओं पर मिली विस्तृत जानकारी

रायगढ़, 16 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजनान्तर्गत जनपद पंचायत स्तर पर निर्वाचित पंचों का एक दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत पुसौर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में इंटेकों सर्विसेज से आए आरजीएसए प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने ‘आदर्श ग्राम’ की परिकल्पना को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार जनसहभागिता और नवाचारों के माध्यम से गांवों में सतत एवं समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
जनपद पुसौर की अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान ने पंचों के संवैधानिक पद और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जनपद पंचायत कर्मचारी छत्रपाल ने ग्राम स्वराज की दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं और उनकी क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।


प्रशिक्षक कमलेश पांडे ने ग्राम स्वराज की मूल अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें स्वशासन के माध्यम से अपने गांवों का समग्र विकास स्वयं सुनिश्चित कर सकती हैं। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तार से बताया।

प्रशिक्षक मुस्कान पांडे ने प्रशिक्षण सत्र में पंचों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भारतीय संविधान के 73वें संशोधन, पेसा एक्ट तथा सतत विकास लक्ष्य (SDGs) के नौ थीम्स के बारे में विस्तार से बताया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button