
रायगढ़, 16 अक्टूबर 2025।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनसिया की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। महिलाओं ने कहा कि यह योजना वास्तव में मातृशक्ति को सम्मान देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
महिलाओं ने बताया कि आज भाजपा की विष्णुदेव सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना और बिहान योजना जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाए हैं। इन योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और आज देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
बनसिया की महिला समूह की दीदियों ने उत्साहपूर्वक कहा कि आने वाले समय में खरसिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेतृत्व को और भी मजबूत समर्थन मिलेगा, ताकि ऐसे महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम निरंतर आगे बढ़ते रहें।



