LIVE TVदेशधर्मराज्यविश्व

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जननेता स्व. रोशन अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि परिवार से मुलाकात कर दी दीपावली की शुभकामनाएं !

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सोमवार को जननेता स्वर्गीय रोशन अग्रवाल के गृह निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व. रोशन अग्रवाल से उनका आत्मीय और मधुर संबंध रहा है।

वित्त मंत्री ने स्व. अग्रवाल के सुपुत्र गौतम अग्रवाल एवं परिजनों से भेंट कर दीप पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अग्रवाल परिवार के सामाजिक योगदान और सेवा भावना की सराहना भी की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button