


रायगढ़। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प के साथ स्वदेशी परंपरा का सम्मान करते हुए स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीयों की खरीदी की। मंत्री चौधरी ने कुम्हार समुदाय और हस्तशिल्पकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व न सिर्फ प्रकाश का, बल्कि स्थानीय कला और श्रम के सम्मान का प्रतीक है।”

दीयों की खरीद के दौरान मंत्री चौधरी बच्चों के बीच पहुँचे, जहां उनकी मासूम आत्मीयता ने मंत्री को भावविभोर कर दिया। उन्होंने सभी बच्चों को ढेरों आशीर्वाद देते हुए कहा कि “आप प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।”


वित्त मंत्री की इस आत्मीयता को देखकर आसपास मौजूद स्थानीय विक्रेता — जो दीपावली के लिए दीए, माला, रंगोली और सजावटी सामग्री बेच रहे थे — उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मंत्री को अपने बीच पाकर सभी प्रसन्नचित्त और उत्साहित नजर आए।



