

रायगढ़ :- जनपद पंचायत पुसौर के सभा कक्ष में बुधवार, दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई।


बैठक में सीईओ पठारे ने शासन की जनहित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी मातहत कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने आवास निर्माण कार्यों की प्रगति तेज करने पर भी विशेष जोर दिया।
इस दौरान जनपद पंचायत प्रांगण एवं नालियों की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर सीईओ पठारे ने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की और जल्द सुधार के निर्देश दिए।



