LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

खरसिया विधानसभा के पटेलपाली और तरकेला में महिलाओं व युवाओं ने की विष्णुदेव सरकार की सराहना, विधायक पर जताई नाराजगी

रायगढ़: खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पटेलपाली और तरकेला में महिलाओं और युवाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सराहना व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगी है और परिवारों में आत्मनिर्भरता का भाव बढ़ा है।
तरकेला की महिलाओं ने बताया कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र में सड़कें अब भी जर्जर स्थिति में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र का बुनियादी विकास ठप पड़ा हुआ है। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि “अब हमें केवल विष्णुदेव सरकार पर ही भरोसा है।” वहीं युवाओं ने भी क्षेत्र में राजनीतिक परिवर्तन की जरूरत जताई। उनका कहना है कि “खरसिया में एक बार परिवर्तन आवश्यक है, तभी क्षेत्र सही मायनों में विकसित हो सकेगा और राजनीति के चंगुल से मुक्त होगा।”

ग्राम पटेलपाली के ग्रामीणों ने भी एक स्वर में खरसिया में परिवर्तन की मांग दोहराई और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के हित में बताया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button