
खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल के ग्राम तेतला में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री डोलनारायण गुप्ता के पिताश्री स्व. श्री लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता जी के दशक्रिया, चंदन पान एवं गंगभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रवीन्द्र प्रकाश गवेल जी उपस्थित रहे। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर श्रीफल एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना एवं ढांढस प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रदीप पटेल (सूपा मंडल अध्यक्ष), विद्यानंद प्रधान, गौतम गुप्ता, चंद्रचूण गुप्ता सहित ग्राम के अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने स्व. लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



