छठ पर्व पर भाजपा जिला संगठन कोषाध्यक्ष सनत नायक ने किया सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना


रायगढ़ :- आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन आज सुबह सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन कोषाध्यक्ष सनत नायक ने भी भाजपा कार्यकर्ता सहित छठ घाट पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।


सनत ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का एक अद्भुत प्रतीक है, जो परिवार, समाज और प्रकृति के प्रति श्रद्धा की भावना को जोड़ता है। सूर्य देव और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और वैभव का प्रकाश बना रहे।
छठ घाटों पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचीं और पूरे विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। चारों ओर ‘जय छठी मइया’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। नगर के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम प्रशासन एवं स्वयंसेवी संगठनों की ओर से किए गए थे। भाजपा पदाधिकारियों ने भी श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय भूमिका निभाई।
भक्तों ने बताया कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का अद्वितीय संगम है। इसी भावना के साथ श्रद्धालु हर वर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।



